फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान करने वाला सामने आया है। बीस साल का भतीजा अपनी 35 वर्षीय सगी चाची को लेकर फरार हो गया। पति ने पत्नी को बहला फुसला कर साथ ले जाने के आरोप में भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गांव निवासी एक महिला का पति के सगे भतीजे से प्रेम प्रसंग हो गया। पति ने आरोप लगाया कि बड़े भाई के बेटे से पत्नी के अवैध संबंध हो गए थे। दोनों को कई बार रंगे हाथो पकड़ा था। जिसके बाद कई बार घर में पंचायत हुई। अलग घर बनाकर पत्नी को लेकर रहने लगे। भतीजा परदेश चला गया। बीते दिनों पत्नी अचानक लापता हो गई। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...