सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर, संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से 20 व 21 फरवरी को खैराबाद के एआरटीओ कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन किया जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि मेले का उद्देश्य कर व्यवस्था से संबंधित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना की विधि तथा कर भुगतान प्रणाली की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। बताया कि मेले में विभागीय अधिकारी विभिन्न श्रेणी के वाहनों (व्यावसायिक, मालवाहक, यात्री एवं निजी वाहनों) पर लागू कर दरों व कर निर्धारण के आधार आदि की जानकारी देंगे। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर जमा करने की चरणबद्ध प्रक्रिया एवं ऑफलाइन काउंटर पर भुगतान की व्यवस्था की जानकारी भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...