गोरखपुर, मार्च 29 -- पीपीगंज हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 भरवल गांव में 20 वर्षों से सरकारी भूमि के रास्ते पर किए गए कब्जे को नायब तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ खाली करा दिया। साथ ही मार्ग पर मिट्टी डालकर रास्ता खोल दिया है। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 की निवासिनी कुमकुम यादव ने मुख्यमंत्री सहित डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि घर पर जाने के लिए सराकरी रास्ता था। लेकिन एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया है। इस पर नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद व अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही सरकारी भूमि के मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। इसके बाद मिट्टी डालकर रास्ते आवागमन बहाल कर दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक गजेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक आदर्श द्विवेदी, लेखप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.