कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जी मोहल्ला में मंगलवार की रात एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दर्जी मोहल्ला निवासी मोहम्मद मुस्तफा की पुत्री हसीना खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब मृतका की मां बाहर से घर लौटीं और बेटी को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वे कमरे में गईं तो देखा कि हसीना ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छानबीन के क्रम में मृतका का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल ...