बक्सर, जनवरी 9 -- सिमरी। स्थानीय पुलिस ने काजीपुर गांव स्थित फैजुलिया बगीचा में छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद किया। हालांकि, शराब कारोबारी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने बताया कि गश्ती टीम क्षेत्र भ्रमण पर निकली हुई थी। काजीपुर फैजुलिया बगीचा पुहंचने पर दिखा कि एक व्यक्ति प्लास्टिक का गैलेन लेकर गांव की तरफ जा रहा है। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह प्लास्टिक का गैलेन फेंक भागने लगा। थाने के सिपाहियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस जब गैलेन की तलाशी ली तो उसके अंदर कुल 20 लीटर देसी शराब रखी हुई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि भागते हुए शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...