मुंगेर, दिसम्बर 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार की गुप्त सूचना पर रविवार को सुतुरखाना में मो. मिन्टू के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मो. मिन्टू के घर से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने शराब कारोबारी मो. मिन्टू को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज के विरूद्ध संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उक्त जानकारी अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुतुरखाना में अवैध तरीके से देशी शराब का भंडारण कर बिक्री किया जा रहा है। सूचना सत्यापन के पश्चात पुलिस ने मो. मिन्टू के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके घर से 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। जबकि मो. मिन्टू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गय...