अररिया, फरवरी 24 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह छापेमारी अभियान चलाकर 20 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में रामघाट कोसकापुर वार्ड 06 निवासी कुलदीप उर्फ नीरज कुमार पिता उमाकांत सिंह ,गोड़राहा बिशनपुर निवासी राजेंद्र यादव पिता रामचंद्र यादव एवं रामचंद्र यादव पिता भोगी यादव बताया जाता है। प्रति जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा कुलदीप कुमार उर्फ नीरज कुमार को घर से छापेमरी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। वही राजेंद्र यादव व रामचंद्र यादव पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...