मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कोतवाली थाना की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर गंगा नगर में छापेमारी कर 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ धंधेबाज कृष्णा मंडल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कृष्णा मंडल अपने घर से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना सत्यापन के पश्चात पुलिस ने उसके घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उसके घर से 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। इस दौरान धंधेबाज कृष्णा मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...