हापुड़, जनवरी 20 -- एक महिला कांस्टेबिल को उसके ससुरालियों ने 20 लाख रुपये की मांग पूरा नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया। कांस्टेबिल का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जिस वजह से उसे संक्रमण भी हो गया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से जिला मेरठ की एक कालोनी निवासी महिला जिला हापुड़ में महिला कांस्टेबिल के पद पर तैनात है। उसने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 30 नंबवर 2025 को जिला मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव कुटवा निवासी सागर से हुई थी। जिसमें उचित दान-दहेज दिया गया था। शादी में मिले दान-दहेज से उसका पति सागर, सास कविता उर्फ कृष्णा, ननद नेहा उर्फ साक्षी व ...