रामपुर, जनवरी 1 -- पुलिस ने पिछले कुछ समय में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 51 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे हैं। पुलिस ने मोबाइल फोनों की कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र द्वारा जनपद में खोएं और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अं‌तर्गत सर्विंलास सैल प्रभारी टीकाराम चौहान और उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों से 51 मोबाइल बरामद कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत बीस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मोबाइल बरामद करने के बाद मोबाइल स्वामियों से संपर्क कर कार्यालय बुलाया और मोबाइल सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि जिले में मोबाइल चोरी और खोए होने की शिकायत पर टीमों को लगाया गया है। टीम द्वारा 51 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द कर...