महाराजगंज, जनवरी 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए साधन सहकारी समितियों को स्थापित किया गया है, लेकिन जिले की कई समितियां बजट के अभाव जीर्ण-शीर्ण हो गई हैं। सहकारिता विभाग ने जर्जर समितियों को धीरे-धीरे जीर्णोंद्धार कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 लाख की लागत से जिले के दो समितियों का कायाकल्प कराने का बजट मुहैया कराया है। महराजगंज जिले में बी-पैक्स के तहत 96 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करने व आर्थिक मजबूती के लिए आगे आ गया है। इसके लिए सबसे पहले जर्जर समितियों को ठीक किए जा रहे हैं। ताकि किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक प्राप्त करने और धान-गेहूं बेचने में कोई दिक्कत न होने पाए। एआर को आपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि दो जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.