मुरादाबाद, फरवरी 15 -- ठाकुरद्वारा क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और उत्पीड़न की एसएसपी से शिकायत की। पति समेत 10 ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अक्शा परवीन ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 14 मार्च 2023 को मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी नईम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, जेठ ,देवर, ननद, ननदोई, अफरोज, ननदोई, मुमताज व नदीम ने दहेज लाने का दबाव बनाया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे उसके बेटे के साथ घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.