लातेहार, फरवरी 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चटकपुर पंचायत में आरसीडी विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से महुआडांड़ बिरसा चौक से 12वें किलोमीटर में नाली निर्माण योजना शुरू तो की गई, लेकिन संवेदक द्वारा कार्य को बीच में ही अधर में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। संवेदक हर बार पैसे की कमी का हवाला देकर काम टाला गया है,अधूरी नाली के कारण सड़क किनारे जलजमाव, कीचड़ और सड़क क्षति की समस्या गंभीर हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यह मार्ग झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल को जोड़त...