जमुई, फरवरी 9 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीपीएस क्रिकेट एकेडमी जमुई ने भारत क्रिकेट क्लब जमुई को 20 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉस जीतकर टीपीएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 21.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। टीपीएस की ओर से प्रिंस ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि आयुष कुमार ने 17 रन और मनीष नयन ने 11 रनों का योगदान दिया। भारत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आर्यन राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। आयुष राज को 3 विकेट मिले, जबकि फैजान ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्रिकेट क्लब जमुई की टीम 15.3 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ऋषि सिंह ने 24 रन, निशु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.