संवाददाता, दिसम्बर 2 -- यूपी के देवरिया शहर के एक मैरेज हाल में धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। पूरी रात शादी की रस्में अदा की गई। सात जन्मों तक साथ निभाने का दुल्हन बनी युवती ने वादा किया और सुबह ससुराल के लिए विदा हुई। ससुराल में 20 मिनट रहने के बाद नई-नवेली दुल्हन ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। फिर पांच घंटे तक पंचायत चली लेकिन बात नहीं बनी। अंत में दोनों पक्ष विवाह विच्छेद को तैयार हो गया और सामान वापस होने के बाद दुल्हन सुहागरात से पहले मायके लौट गई। अब इस घटना में नया मोड़ आ गया है। हुआ ये कि अब दुल्हन एक बार फिर दूल्हे को फोन किया है। कहा कि वह उसके मायके से उसे वापस ले जाए। बताया जा रहा है कि इस बार दूल्हा अड़ गया है। उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि दुल्हन की इस हरकत से उसके परिवार को काफी अपमान सहना पड़ा। कम स...