हापुड़, जनवरी 28 -- थाना क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर बुधवार सुबह युवक चढ़ गया और 20 मिनट तक हंगामा किया। युवक के चढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर युवक को सकुशल नीचे उतारा और परिजन को सूचना दी। इस दौरान परिसर में लोगों में अफरातफरी मची रही। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़ा युवक कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी रोहित है। बुधवार सुबह सूचना मिली कि रोहित टंकी पर चढ़कर हंगामा कर रहा है। इस दौरान परिसर में मौजूद लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद लोगों ने सूचना दी थी। सूचना के आधार पर वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पुलिसकर्मी टंकी पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद रोहित को सकुशल नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में रोहित ने बत...