बुलंदशहर, जनवरी 5 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब औषधि भंडार के सामने एक युवक करीब 20 मिनट तक बेहोश अवस्था में पड़ा रहा। युवक को अचेत देख वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। सूचना मिलने पर अस्पताल कर्मियों ने युवक को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। बताया गया कि कुछ देर बाद ही युवक को होश आ गया और वह स्वयं उठकर अस्पताल से चला गया। इस घटना को लेकर अस्पताल परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों का कहना था कि युवक नशे की हालत में था। इस मामले में सीएमएस डॉ. प्रदीप ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं है। यदि स्टाफ द्वारा युवक को भर्ती कराया गया था तो नियमानुसार उसका उपचार किया गया होगा। युवक के अचानक चले जाने को लेकर भी अस्पताल प्रशासन के पास कोई स्पष्ट जानकार...