बलिया, दिसम्बर 9 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। करीब 20 माह पहले वाराणसी से लापता छात्र हरियाणा के पानीपत से बरामद हुआ है। छात्र के वापस घर पहुंचने के बाद से परिजनों में खुशी है। उसे देखने और भेंट करने के लिए गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं। नरही थाना क्षेत्र के चौरा निवासी मनोज कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप सीएचएस (वाराणसी) में कक्षा नौ का छात्र है। वह विद्यालय से ही कुछ दूरी पर एक निजी छात्रावास में रहता था। मनोज के अनुसार दो अप्रैल 2024 को रुद्र प्रताप संदिग्ध रुप से लापता हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद हम लोग वाराणसी पहुंचे और मामले से भेलूपुर थाने की पुलिस को अवगत कराया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच करने लगी। हालांकि काफी प्रयास के बाद जब रुद्र प्रताप का सुराग नहीं लगा तो इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गयी। इसके बाद पुल...