सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर में 20 से 26 मार्च तक श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन होगा। नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सभागार में प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 10 बजे तक श्रीरामकथा की अमृतवर्षा होगी। 27 मार्च को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। श्रीरामकथा महोत्सव के आयोजक शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि यह महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और रामराज्य की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक व्यापक प्रयास है। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याणकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरि ने बताया कि महोत्सव को लेकर नगर में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और श्रद्ध...