लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा दस दिवसीय यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगाने का पत्र जारी किया गया है। शिविर का आयोजन 20, 21, एवं 24 मार्च को सदर अस्पताल, लखीसराय के प्रांगण में जबकि 25 एवं 26 मार्च को प्रखण्ड परिसर, बड़हिया, 27 एवं 28 मार्च को प्रखण्ड परिसर, सूर्यगढ़ा, 29 मार्च को प्रखण्ड परिसर, रामगढ़ चौक में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआइडी बनवाने के लिए शिविर लगाया जायेगा। यह जानकारी दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहायक निदेशक रुपेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों को विशिष्ट पहचान पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने दिव्यांगों से अपील किया है कि जहां भी शिविर लग रहा है वहां पहुंचकर दिव्यांग अपना आवेदन कर दें। अस्पताल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.