बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो। सेल के विभिन्न प्लांटों से 11 अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत किए जाने के विरोध में स्टील एक्सक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बीएसएल अधिकारी भी 20 मार्च को ब्लैक बैच लगाकर विरोध करेंगे। इसको लेकर बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह और महासचिव एके पांडेय ने कहा है कि सेल प्रबंधन ने 11 अधिकारियों के साथ अन्याय किया है। प्राईवेट कंपनी के तर्ज पर प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतर आई है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जा रहा है। यदि प्रबंधन अपना निर्णय वापस नहीं लेती तो पूरे सेल में एक साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए सेल के सभी स्टील प्लांटों के अधिकारी एकजुट है। कहा यह नीति पहले सेल में कभी नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.