रुद्रप्रयाग, मार्च 18 -- जनपद के युवाओं के लिए प्राइवेट कम्पनियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिला सेवा योजन विभाग के सहयोग से जनपद मुख्यालय में 20 मार्च को भव्य रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छह नामी कम्पनियों में 250 पदों पर नौकरी के लिए चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि 20 मार्च को प्रातः 10 बजे से मुख्य बाजार स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में कुल छह नामी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में मानव संसाधन, सेल्स मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग, मशीन ऑपरेटर, ईएमटी, चालक, ईडीओ, बीमा एजेंट, बीमा सलाहकार सहित होटल से जुड़े कार्यों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.