जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 20 मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया तथा उन्हें चश्मा और दवाएं देकर सुरक्षित रूप से घर भेजा गया। वहीं जमशेदपुर ब्लड सेंटर में ए पॉजिटिव रेयर ग्रुप के पांच रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाई। रक्तदाताओं को प्रतीक संघर्ष के अर्जित सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सुनील आनंद ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.