हरदोई, मई 2 -- हरदोई। शहर में नगर पालिका क्षेत्र में 20 मई तक 52 नालों की सफाई का कार्य पूरा कराया जाएगा। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। तीन नाले टेंडर से साफ होंगे। 49 नाले नगर पालिका का स्टाफ साफ करेगा। इसके लिए 30 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इससे जलभराव से लोगों को निजात मिलेगी। इस बार मानसून आनेसे पहले ही सफाई करने का लक्ष्य बनाया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में करीब पौने दो लाख की आबादी रहती है। यह शहरी क्षेत्र के 26 वार्डों में निवास करती है। यहां घरों से निकलने वाले गंदे नालों को आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाने के लिए 52 छोटे बड़े नाले बने हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि नालों की सफाई का काम तेजी से शुरू करा दिया गया है। लगातार समीक्षा कराई जा रही है। कन्हईपुरवा में नाला करीब 50 फीसदी साफ हो...