मऊ, फरवरी 25 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत दरगाह एवं आदमपुर गांव में मंगलवार की सुबह बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 20 बड़े बकाएदारों की बिजली काटने की कार्रवाई की। साथ ही पंजीकरण शुल्क और बकाया बिल के रूप में विभाग को 80 हजार रूपये का राजस्व जमा कराया। बिजली बिल राहत योजना अंतर्गत अपना पंजीकरण कराने के बाद छह उपभोक्ताओं की बिजली पुन: जोड़ी गई। इस दौरान कुल 6 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। अभियान के संबंध में एसडीओ दोहरीघाट अंबिका प्रसाद ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 28 फरवरी को समाप्त हो रही है। इस योजना का यह तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। अभी भी बिजली के कई बड़े बकायादारों ने योजना अंतर्गत अपना पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे में अभियान चला कर इन्हें जागरूक किया जा रहा है। 28 फरवारी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.