सहारनपुर, मई 5 -- सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर द्वारा संपत्ति करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। 31 मई 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर करदाताओं को 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत बड़ी संख्या में लोग लाभ उठाने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर के बिल जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों को अभी तक बिल प्राप्त नहीं हुए हैं, वे नगर निगम सहारनपुर की वेबसाइट Ptaxsnn.com पर जाकर अपना बिल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, वे कार्यदिवसों में नगर निगम कार्यालय आकर भी बिल प्राप्त कर सकते हैं। शहर में छूट की यह योजना करदाताओं के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया ला रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी मिल सके इस...