मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस पर 20 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी, जिसमें मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में एसडीएम प्रीति सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया, इसमें 20 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से अगवत कराते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार प्रवीण सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.