नई दिल्ली, फरवरी 6 -- टाटा मोटर्स के लिए साल 2026 की शानदार शुरुआत हुई है। इसकी बड़ी वजह कंपनी का अपने पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट करना और नए मॉडल का जोड़ना है। कंपनी अपनी पॉपुलर पंच का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। इस छोटी SUV में टर्बो पेट्रोल इंजन मिल रहा है। अब जब पंच ICE फेसलिफ्ट लॉन्च हो गई है, तो कंपनी की नजर इसके इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट पर है। कंपनी ने अब पंच EV फेसलिफ्ट के लिए लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। ये 20 फरवरी को एंट्री करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि टाटा इसे अलग बनाने के लिए क्या नया करने वाली है। फिलहाल, पंच EV रेंज 25 kWh बैटरी पैक वाले बेस स्मार्ट MR ट्रिम के लिए 9.99 लाख रुपए से शुरू होती है। ट्रिम में ऊपर जाएं, तो पंच EV एम्पावर्ड+ S LR ACFC में एक बड़े 35 kWh बैटरी पैक और एक तेज़ 7.2 kW AC चार्जर के साथ 14.44 ल...