चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में 20 फरवरी को एक्स-रे मशीन का उद्घाटन होगा। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव के हाथों किया जाएगा। बतातें चलें कि एक्स-रे मशीन उद्घाटन के बाद पोड़ाहाट अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को एक्स-रे के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। काफी सालों से ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल में एक्स-रे मशीन लगाने के लिए प्रयासरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.