जामताड़ा, मार्च 29 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी, डीएलआरसी) की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में हुई। मौके पर डीसी ने सीडी रेश्यो (ऋण जमा अनुपात), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल डिस्ट्रिक्ट अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएमईफएमई, पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया। कई बैंकों का सीडी रेश्यो कम रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकों से सीडी रेश्यो को कम से कम 40 प्रतिशत करने का निर्देश दिया। उन्होंने 20 प्रतिशत से कम सीडी रेश्यो वाले तीन बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैंकों से कहा कि निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.