मऊ, फरवरी 2 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के पांडेय का पुरा से मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक और अमिला चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने मधुबन थाना क्षेत्र के पाती सुल्तानपुर निवासी छोटे लाल को 20 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...