अमरोहा, नवम्बर 15 -- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने जोया टोल को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम न्यायिक को दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जोया टोल प्लाजा पिछले कई वर्षों से अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। परिवहन मंत्रालय के द्वारा दिए गए मानक के विपरीत इसका संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन से 20 नवंबर तक टोल को हटाने की मांग की गई। कहा कि इसके बाद भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा टोल प्लाजा पर अधिकारियों को बुलाकर उनसे वार्ता करने के बाद टोल को बंद कराएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, राहुल सिद्धू, नितिन चौधरी, अंकुर चौधरी, सरजीत सिंह, अनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.