कन्नौज, फरवरी 5 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव जलाकर खेत में फेंके जाने की सनसनीखेज वारदात के मामले में युवती की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि बीते 20 दिसंबर से लापता थी। परिजनों के मुताबिक युवती गांव के ही एक युवक के साथ घर से गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। अब परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जला हुआ शव मिलने की खबर पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान अहमदपुर रौनी गांव निवासी 19 वर्षीय रेशम उर्फ महक पुत्री हसी के रूप में की है। बता दें कि बुधवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड के पास गांव रितुकाला निवासी रामबाबू कुशवाह के आलू के खेत में एक युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में जला हुआ शव देख ग्रामीणों ने...