रामपुर, दिसम्बर 17 -- रामपुर में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के दृष्टिगत स्कूली बच्चों के लिए राहतभरी खबर है। सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ओर से बुधवार को अवकाश का आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तोोउसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.