गोरखपुर, नवम्बर 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता सीएम योगी आदित्यनाथ ने 20 दिसंबर तक खिचड़ी मेले से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। गोरखनाथ मंदिर में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम ने अफसरों से कहा कि खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखें। गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में महापौर और पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक में सीएम ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेले से न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार, नेपाल से लेकर देश-दुनिया के सनातन मतावलंबियों की आस्था जुड़ी है। इसे देखते हुए मेले में सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो। दूरदर्शन व आकाशवाणी के जरिए मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा, ताकि वे लोग भी मेले में वर्चुअल सहभागी हो सकें, जो किन्हीं कारणों से शामिल नहीं ...