लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 20 दिवसीय बढ़ईगीरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। यह प्रशिक्षण 10 जनवरी से 30 जनवरी तक तिसिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को कमांडेंट राजेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, विकास भारती के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, झारखंड पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में महुआडांड प्रखंड के तिसिया, खमंटीक्रम, हेसलबार सहित आसपास के गांवों से कुल 28 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बढ़ईगीरी का परिचय, लकड़ी का ज्ञान, औजारों का उपयोग, जॉइंट निर्माण, फर्नीचर निर्माण, फिनिशिंग, मरम्मत एवं उद्यमिता जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण युव...