बागेश्वर, मार्च 1 -- कांडा। ठांगा निवासी विमला देवी का चेक मीटर 20 दिन बाद भी नहीं लग पाया है। इससे उपभोक्ताओं ने रोष व्याप्त है। उन्होंने विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। मालूम हो कि विमला देवी का बिजली का बिल 74 हजार 994 का आया था। इस समस्या को अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया। मामले का संज्ञान डीएम आशीष भटगांई ने लिया। उन्होंने ऊर्जा निगम से शिविर लगाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद ऊर्जा निगम ने देवतोली में शिविर लगाया। 74 हजार के बिल को कम कर 42 हजार किया। इस राशि को जमा करने के लिए किश्त भी बनाने की बात की थी। साथ ही चेक मीटर लगाने को कहा था। उपभोक्ता ने दस फरवरी को चेक मीटर के लिए 100 रुपये की रसीद काटी। रसीद काटने के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिला। 02 ब...