सीतामढ़ी, मई 15 -- परिहार। करीब 20 दिन पूर्व बेला थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की को बेला पुलिस ने बेला बाजार के समीप से बुधवार को बरामद कर लिया। मालूम हो कि अपहृता नेपाल की निवासी है। वह वर्तमान में बेला थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर रह रही थी। उसके मामा ने मामले को लेकर 29 अप्रैल 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें शिवनगर निवासी नथुनी पंडित के पुत्र सरोज कुमार पर भांजी के अपहरण कर का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि अपहृता ने पूछताछ में बताया है कि उसने आरोपी से शादी कर ली है। अपहृता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 183 के तहत न्यायालय में ब्यान दर्ज कराने के लिए महिला पुलिस के साथ कोर्ट में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.