रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए अवकाश की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह अधिसूचना झारखंड लोक भवन से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर अधिसूचित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, आगामी वर्ष में कुल 85 दिन अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 10 रविवार भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के तहत नववर्ष, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, होली, सरहुल, ईद-उल-फितर, गुड फ्राइडे, आंबेडकर जयंती, ईद-उल-जुहा (बकरीद), मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पर्वों पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा लंबे अवकाश में- ग्रीष्मावकाश 1 से 20 जून, दशहरा अवकाश 16 से 21 अक्तूबर, शरद अवकाश 7 से 18 नवंबर, शीतकालीन/क्रिसमस अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक निर्धारित किए गए ह...