बदायूं, जुलाई 18 -- बदायूं, संवाददाता। पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है। सर्वे के दौरान जो भी आंकड़े प्राप्त हुए हैं, उसके आधार पर गन्ना सट्टा आगणित करते हुये वर्तमान में ग्राम स्तरीय सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम 20 जुलाई से 30 अगस्त तक चलाया जायेगा। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने कहा कि गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी गन्ना किसानों को उनके गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े दिखाकर अभिमत प्राप्त करेंगे। यदि किसान को 63 कॉलम से संबंधित आंकड़ों में किसी बिंदु पर आपत्ति है तो आपत्ति प्राप्त करते हुए रजिस्टर में दर्ज कर निस्तारण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.