फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। धाता ब्लाक के ग्राम पंचायत कबरा का मुख्य मार्ग दलदल में तब्दील हो चुका है। नतीजतन इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इस मार्ग से होकर करीब 20 गांव के ग्रामीणों का आवागमन होने के बावजूद जिम्मेंदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। क्षेत्र के कोट, कुल्ली, बदनमऊ, रहमतपुर, अढ़ाईया, शिवपुरी, घरवावासीपुर, बैरी, चकिया आदि गांव के ग्रामीणों का आवागमन करने वाला मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का भराव रहता है यहां की नालियां चोक होने के कारण कीचड़ युक्त पानी मार्ग पर भरा होने के कारण इसमें पनपने वाले मच्छरों के कारण क्षेत्र वासियों पर मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीण मोबीन अहमद, मोसीम, शकुंतला देवी, सर्वेश, नईम अहमद...