अररिया, दिसम्बर 10 -- पलासी, (ए.सं)। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र धर्मगंज में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान सभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि अबू बकर, चिकित्सा पदाधिकारी परवेज हयात व बीएचएम मिथिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर 20 महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की गई। इस क्रम में गर्भवती महिलाओं का ऊंचाई, वजन, बीपी, ब्लड सुगर, यूरिन, एचआईवी, सिफलिश आदि की जांच की गई। साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं प्रसव से पूर्व आवश्यक सावधानी बरतने का जानकारी दी। ईस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी मीना कुमारी, पूजा कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...