सराईकेला, जनवरी 13 -- राजनगर : बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए राजनगर प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा ने मंगलवार को मानवीय पहल करते हुए अपने निजी स्तर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान कुल 20 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।कम्बल वितरण के दौरान लाभुकों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी इस सामाजिक पहल के लिए प्रखंड प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा सेवा कार्य है।प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा ने कहा कि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में गरीब और असहाय लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। मेरी कोशिश है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। आगे भी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी।कंबल वितरण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.