अररिया, फरवरी 12 -- भरगामा, एक संवाददाता। डीडीसी टाइगर क्लब धनेश्वरी के तत्वावधान में क्रिकेटर राजेश कुमार मंडल की स्मृति में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। यह टूर्नामेंट 12 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्व राजेश मंडल की पत्नी गुंजन देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खेल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। टूर्नामेंट का पहला मैच पूर्णिया बनाम बेला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पूर्णिया की टीम ने पहले ...