बिहारशरीफ, मई 17 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने 20 मई को सांकेतिक हड़ताल और 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। संघ के राज्य महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि 1650 रुपये मासिक वेतन पर 10 महीने काम कराने वाली सरकार को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएँगे। रसोइयों के वोट गठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ जाएँगे। यह हड़ताल हजारों स्कूली बच्चों को प्रभावित कर सकती है। जिला संरक्षक पाल बिहारी लाल ने बताया कि 20 मई को रसोइये मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिए सरकार को सौंपेंगे। 9 जुलाई से केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.