गया, जून 17 -- शहर के धर्मसभा भवन में पहली बार श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन होगा। पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में 21 से 23 जून तक महायज्ञ होगा। इसमें भारी संख्या में महिलाएं जुटेंगी। देश उन्नति, विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए होने वाले महायज्ञ में तीन करोड़ बार कुमकुम अर्चना होगी। रामानुजाचार्य मठ के महंत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने बताया कि 21 जून से आयोजित होने वाले महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है। महायज्ञ शुरू होने से एक दिन पहले 20 जून को मां मंगला गौरी मंदिर स्थित अक्षयवट से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा यज्ञ स्थल धर्मसभा भवन आकर समाप्त होगा। 21 जून से महायज्ञ यानी पूजा-अर्चना शुरू होगी। 21 जून की सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक कुमकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.