फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला जोगराज स्ट्रीट में संस्कार भारती की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 20 जनवरी को शहर से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक झांकी के साथ दो-दो कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि 26 जनवरी के मेला श्री रामनगरिया में संस्था की ओर से नाटक संघ के तीन भागीरथ का मंचन किया जाएगा। वक्ताओं ने एक स्वर से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को धूमधाम से निकाले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुनीता सक्सेना, रजनी लौगवानी, अरविंद दीक्षित व मटरलाल दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...