सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। आम जनता की रसोई के बजट पर पड़ रहा महंगाई का बोझ अब कम होता दिख रहा है। जिले की थोक मंडी में पिछले कुछ दिनों से आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कभी आसमान छूने वाले ये दोनों मुख्य उत्पाद अब 20 प्रति किलो के खुदरा भाव पर बिक रहे हैं। जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। थोक व्यापारियों से हुई बातचीत में यह बात सामने आई है कि बाहरी मंडियों से सप्लाई बढ़ने और स्थानीय स्तर पर पैदावार के बाजार में आने से कीमतों में कमी आई है। बताया गया कि इस बार आपूर्ति बेहतर है। जिसके कारण आलू और प्याज कम हुआ। शुक्रवार को मार्केट कंपलेक्स में खरीदारी करने आए स्थानीय ग्राहकों ने भी इस बदलाव पर संतोष व्यक्त किया। ग्राहकों ने बताया कि सब्जी का दाम बढ़ने के कारण रसोई का संतुलन खराब हो गया था। लेकिन ...