जमशेदपुर, मई 6 -- सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटीयू) की संयुक्त बैठक एटक के साकची स्थित कार्यालय में सोमवार को हुई। सीटीयू के आह्वान पर केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित चार लेबर कोड को लागू करने के प्रयास के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया। सेंट्रल ट्रेड यूनियन का स्पष्ट मानना है कि चार लेबर कोड मजदूरों के मौलिक अधिकार के खिलाफ और पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू किया जा रहा है। अतः मजदूर की लड़ाई लड़ने वाली एटक, सीटू, इंटक, एआईसीसीटीयू, एआई यूटीयूसी, स्वतंत्र बैंक और इंश्योरेंस के फेडरेशन, रेल, पोस्टल, बीएसएनएल, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, कोल, इलेक्ट्रिसिटी यूनियनें इस हड़ताल में शामिल हैं। बैठक में चर्चा के बाद तय हुआ कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी यूनियनें संयुक्त रूप से सड़क पर उतरें। कुछ अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.