गाजीपुर, दिसम्बर 6 -- जमानियां। क्षेत्र की बघरी साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को 20 किसानों से कुल 1300 क्विंटल धान की खरीद की गई। समिति के सचिव संदीप कुमार मौर्य ने बताया कि अब तक 20 किसानों से इतनी ही मात्रा में धान की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और धान की खरीद निर्धारित मानकों के आधार पर ही की जा रही है। किसानों को भुगतान पीएसएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। सचिव ने बताया कि किसान धीरे-धीरे धान की कटाई शुरू कर चुके हैं। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक मात्रा में अपना धान बेचने के लिए बघरी सहकारी समिति पहुंचें। समिति पर किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंगूठा लगवाकर खरीद का कार्य कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...